Header Ads

Breaking News

loading...
loading...

मुंबई लोकल ट्रेनें आज से आम लोगों के लिए बंद

मुंबईमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके मद्देनजर रेलवे ने आज से आम लोगों के लिए मुंबई की लोकल ट्रेनों से यात्रा करने पर पाबंदी लगाने का फैसला किया। यानी, 22 मार्च से आम लोग मुंबई लोकल से सफर नहीं कर पाएंगे। यह पाबंदी अगले आदेश तक लागू रहेगी। रेलवे के आदेश के अनुसार, 22 मार्च से तक मुंबई की लोकल ट्रेनों में सिर्फ वही लोग सफर कर पाएंगे जो अनिवार्य सेवाएं मुहैया कराने की व्यवस्था से जुड़े हैं। कोंकण रेंज के डिविजनल कमिश्नर शिवाजी दौंद की तरफ से जारी ताजा आदेश में कहा गया है, '22 मार्च से आम लोगों को मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। जो लोग जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं, सिर्फ उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। उनके आईडी कार्ड्स चेक किए जाएंगे। आईडी कार्ड्स चेक करने के लिए हरेक स्टेशन पर विशेष दस्ता मौजूद रहेगा।' पढ़ें: इससे पहले, सरकार ने दफ्तरों, जिमों, मॉलों जैसे सार्वजनिक स्थलों को बंद करने का आदेश दिया था। इससे पहले, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे दोनों ने शुक्रवार से मुंबई में एसी लोकल ट्रेनों की सेवाओं पर रोक लगाने का फैसला किया था। इसके अलावा मध्य रेलवे ने 30 और उपनगरीय ट्रेनों को 1 अप्रैल तक रद्द कर दिया है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3djZxUf

No comments